:
Breaking News

Banda - सेवर्स ऑफ लाइफ संस्था ने रक्तदानियों को रक्तवीर सम्मान से नवाजा

top-news


रिपोर्टर -यूसुफ खान बांदा 

बांदा(B9 News Network)- सेवर्स ऑफ़ लाइफ संस्था द्वारा शहर के एक मैरिज हॉल में आयोजित की गई वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में रक्तदानियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांदा नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एडीएम राजेश कुमार वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट व अनिल कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा उपस्थित रहें 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।उल्लेखनीय है की शहर के सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता से संबंधित एक लघु नाटक का भी प्रस्तुतीकरण किया जिसको सभी ने सराहा व लुत्फ उठाया।वही
मुख्य अतिथि मालती बासू गुप्ता ने कहा की सेवर्स ऑफ लाइफ के द्वारा किए जा रहे रक्तदान शिविरों, डेली रक्तदान कार्य की सराहना की एवं रक्तवीरों को जिन्होंने सेवर्स ऑफ लाइफ के साथ जुड़कर तमाम लोगों को रक्तदान कर महादान दिया है उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ ही निरंतर यूंही परोपकार करते रहे ऐसे कामना भी की।
वही एडीएम राजेश कुमार वर्मा ने सेवर्स ऑफ लाइव के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं उन्होंने बताया कि खुद फोन करके तीन बार संस्था के माध्यम से वे रक्त ले चुके हैं।
वहीं संस्था की संरक्षक डॉक्टर शबाना रफीक ने संस्था के सभी पदाधिकारी और रक्तवीरों को हृदय से आशीर्वाद दिया और निरंतर इस कार्य को करने की सलाह दी ताकि मानव का जीवन बच सके।
सभी अतिथियों के द्वारा एवं सेवर्स ऑफ़ लाइफ परिवार ने सभी रक्तवीरों को मोमेंटो , माला एवं शाल भेंट कर सभी का सम्मान किया।
कार्यक्रम में संरक्षक शेख सादी, चंदमौली भारद्वाज, अध्यक्ष सलमान खान, सलाहकार मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना , अमित सेठ भोलू, रिजवान अली, डॉ0 प्रदीप सिंह,डॉ0 नीलम सिंह
 मनोज जैन ,मनीष श्रीवास्तव,संजय गुप्ता, नरेंद्र सिंह,आलोक सिंह,भानु प्रताप सिंह ,मनतसा कातिव,सुनीता गुप्ता,बसंत गुप्ता , पुनीत त्रिवेदी, इमरान अली, शादाब अहमद, अंसार अहमद, अजहर अहमद, मोहम्मद अजहर,आसिफ अंसारी,मौलाना उमैर, रिजवान अली समेत सैकड़ों इस रक्तवीर सम्मान समारोह में उपस्थित रहें।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *