:
Breaking News

Banda -: पत्रकारों पर हो रहे हमले व फर्जी मुकदमों के विरोध में डीआईजी व मंडलाआयुक्त को सौंपा ज्ञापन

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

पत्रकारों पर हो रहे हमले व फर्जी  मुकदमों के विरोध में डीआईजी व मंडलाआयुक्त को सौंपा ज्ञापन


- प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन बांदा के पत्रकार प्रतिनिधि मंडल ने पत्रकारों के हक और हुकूक की उठाई आवाज

रिपोर्ट - यूसुफ खान राना

बांदा- गुरुवार 07 नवंबर को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन बांदा के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने चित्रकूटधाम मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी एवं डीआईजी अजयकुमार सिंह से मिलकर पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमलों,बदसलूकी व फर्जी मुकदमे सत्ता व पैसे के रसूख पर पत्रकारों को जेल भेजे जाने की व्यथा को लेकर दिया है।वही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय को रोकने की पुरजोर वकालत की।उल्लेखनीय है की
चित्रकूटधाम के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी अजय कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समूह ने क्रमशः हमीरपुर जनपद की सरीला तहसील व पड़ोसी जनपद फतेहपुर में पत्रकार दीपक सैनी की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या को अत्यंत वीभत्स बताया और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ उसके एक परिवारी सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ,मृतक पत्रकार की पत्नी बच्चों को एक करोड़ रुपए की अधिक सहायता दिलाए जाने की मांग की।इसी प्रकार हमीरपुर जनपद के सरीला तहसील में अपराधी व शासन सत्ता के नशे में चूर नगर पंचायत अध्यक्ष सहित उसके गुर्गों द्वारा दो निरीह पत्रकारों को घर से बंधक बनाकर उन्हें नंगा करके पीटने व यातनाएं देकर उन्हें पेशाब पिलाकर उल्टे उन्हीं के हाथ में अवैध तमंचा पकड़ाकर जबरन फोटो खींचने वीडियो बनाकर उन्हीं के खिलाफ हरिजन एक्ट का झूठा मुकदमा लिखाने का जो दुष्कृत्य किया गया है उससे दोनों पत्रकारों के परिवार अत्यंत आहत है,ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ऐसे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ,तथा पत्रकारों की खोई हुई प्रतिष्ठा,मान सम्मान की भरपाई का प्रबंध कराया जाए। मंडल क्षेत्र के अधिकारी द्वय ने संगठन की बातों को ध्यान से सुना और कानून की परिधि में पीड़ितों की हर संभव मदद के साथ आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई का आश्वाशन दिया। इस मौके पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोशिएशन के राष्ट्रीय सचिव के0एस0 दुबे, प्रदेश सचिव नंदकिशोर शिवहरे, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह गौतम, मनोज गुप्ता, बसंत गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार, प्रमोद शुक्ला,यूसुफ खान, पूरन राय,बालेंद्र तिवारी, दीपक कुमार पांडेय, रोहित द्विवेदी, अनिल सिंह गौर,पंकज शुक्ला आदि दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *