Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर (यूपी) - शिक्षक कर्मचारियों ने यूपीएस/एनपीएस का किया विरोध
- Mohammad Amir
- 04 Sep, 2024
शिक्षक कर्मचारियों ने यूपीएस/एनपीएस का किया विरोध
बोले-न तो नई पेंशन चाहिए,न ही एकीकृत पेंशन चाहिए हमें तो हूं बहू पुरानी पेंशन चाहिए
हमीरपुर (यूपी)- अटेवा के प्रांतीय आह्वाहन पर यूपीएस/एनपीएस का विरोध जिले भर के शिक्षक कर्मचारियों ने आज मंगलवार को बांह में काली पट्टी बांधकर किया।सबने कहा कि हमें न तो नई पेंशन चाहिए और न ही एकीकृत पेंशन, हमें तो हू ब हू पुरानी पेंशन चाहिए।जिला संयोजक मानसिंह राजपूत और जिला महासचिव की अगुआई में विरोध प्रदर्शन पूर्णतया सफल रहा।आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से बेसिक शिक्षा विभाग,स्वास्थ्य विभाग,कृषि विभाग,सिंचाई विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग,लोक निर्माण विभाग और नलकूप विभाग शामिल रहे।सहसंयोजक विनोद कुमार के नेतृत्व में विद्या मंदिर के शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।स्वास्थ्य विभाग में संजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ,पंचायती विभाग में कुलदीप वाल्मीकि और नलकूप विभाग में पंकज वर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।जिला प्रवक्ता रणविजय चक्रवर्ती ने सभी शिक्षक कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







