Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
शासन के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर गैंग के 8 लोगो पर दर्ज किया मुकदमा
- Mohammad Amir
- 05 Sep, 2024
शासन के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर गैंग के 8 लोगो पर दर्ज किया मुकदमा
मुकदमा दर्ज होने पर जमीन की ठगी गिरोह में मची खलबली
हमीरपुर (यूपी)-राठ कस्बा निवासी जगत सिंह (ठेकेदार) के साथ कस्बा के नटवरलाल गिरोह ने लाखो रुपए लेकर जमीन को पीड़ित के नाम न करके दूसरे के नाम करने पर पीड़ित ने लाखो रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के विरूद्ध कार्यवाही करने की कोतवाली से लेकर पुलिस अधीक्षक और उपमहानिरीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। लेकिन कार्यवाही न होने से पीड़ित ने शासन को पत्र लिखकर प्लाटिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रह सचिव उत्तर प्रदेश ने डीएम और एसपी को कार्यवाही करने के आदेश दिए। मामले में डीएम और एसपी के निर्देश पर कोतवाली राठ पुलिस ने गिरोह के 8 लोगो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित जगत सिंह पुत्र राम नारायन सिकंदरपुरा राठ निवासी ने बताया कि राठ कस्बा में नटवरलाल गिरोह सक्रिय तरीके से बिना रजिस्टर्ड ऑफिस खोलकर भोली भाली जनता से प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के नाम पर लाखो रुपए की धोखाधड़ी का खेल आए दिन होता रहता है। जिस पर कोतवाली पुलिस ने अफरोज (सरकारी अध्यापक), ब्रजलाल विश्वकर्मा, शाहरुख, रफीक, मुस्ताक, आमिर अंसारी, अयाज अंसारी, रहीम आदि पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी करने का गोरखधंधा करने वालो पर मुकदमा दर्ज होते ही नटवरलाल गिरोह में खलबली मच गई। पीड़ित जगत सिंह अपने गांव विहुनी कला में खेती करने के साथ साथ C क्लास का ठेकेदार भी है। बताया कि दो साल पूर्व जमीन ली थी और जिसका सारा पैसा देने के बाद भी ठगी करने वाले गिरोह ने आज तक रजिस्ट्री नहीं की और न ही रुपए वापस किए। बताया कि रुपए मांगने पर गाली गलौज सहित जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इतना ही नहीं इस गिरोह के दबंगो ने पीड़ित के घर में घुसकर कोतवाली से तहरीर वापस लेने की धमकी दी थी। जिस पर पुलिस ने दबंगो के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की थी। लेकिन पीड़ित ने हार नहीं मानी और ग्रह सचिव लखनऊ को अपना दल पार्टी से एक ज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







