:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)-A N M के बेटे ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की आत्महत्या

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर(यूपी)-एएनएम के बेटे ने सोमवार को सरकारी आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना सरीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालोनी का है।कालोनी में रह रही एएनएम सुनीता सेंगर के बेटे अभिषेक सिंह भदौरिया (30) ने शाम को अपने आवास में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। अभिषेक ने फांसी क्यों लगाई परिजन इसके विषय में कुछ नहीं बता सके। बेटे की मौत से परिजन सदमे में हैं।

 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालोनी में युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया की यह लोग औरैया के ब्राम्हनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में युवक की मां की तैनाती सरीला सीएचसी में है और यह लोग इसी कालोनी में रहते हैं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *