:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: राठ में अवैध तमंचा से छूटा फायर,दो युवक घायल

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Breaking News


हमीरपुर-:हमीरपुर में तीन दोस्तों ने दो युवकों को मारी गोली,सुनसान इलाके में बुलाकर दोस्तों ने दोनों युवकों को मारी गोली,दोस्तों के बीच हुई नोकझोंक के बाद अवैध असलहे से मारी गई गोली,गोली मारने के बाद तीनों दोस्त मौके से फरार हुए,लहुलुहान हालत में दोनों युवकों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया,एक युवक को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज किया गया रेफर,स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी,राठ कोतवाली क्षेत्र के नहर बाईपास का मामला...।।




इस मामले में पुलिस का कहना है कि थाना राठ पुलिस को  सूचना प्राप्त हुई की रामबाग का बगीचा उरई स्टैंड थाना राठ जनपद हमीरपुर, दोपहर करीब 01:00 बजे के आसपास कुछ व्यक्तियों द्वारा आपस में ही तमंचे से फायर कर लिया था, जिसमें नितिन राजपूत पुत्र रूप कुमार राजपूत के बाएं हाथ में गोली का छर्रा लग गया तथा पास में खड़े नीतेंद्र राजपूत पुत्र धन प्रसाद राजपूत निवासी थाना जरिया जनपद हमीरपुर के बाएं हाथ की बाजू पर बारूद के कण लग गए । थाना राठ पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की तो फायरिंग  मोंटी व दीपक द्वारा बताया जा रहा है। घायलों को इलाज हेतु सीएससी राठ में लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद नितिन राजपूत को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया व  घायल नीतेंद्र राजपूत को डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रिफर किया गया। घायल खतरे से बाहर है । थाना राठ पुलिस द्वारा परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *