:
Breaking News

हमीरपुर (यूपी)-लकड़बग्घों का झुण्ड गाँव में घुसा ,मार डालीं पच्चीस भेड़ें ,बारह गायब

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

लकड़बग्घों का झुण्ड गाँव में घुसा ,मार डालीं पच्चीस भेड़ें ,बारह गायब, घटना स्थल पर पहुंचे डीआईजी, डीएम एसपी ,जिले में हुई है दूसरी घटना ,दो दिन पहले मौदहा में लोमड़ी ने दो लोगों को काट था



हमीरपुर यूपी–बीते दिनों यूपी के बहराइच में जंगली भेड़ियों ने नाक में दम कर रखा था ,जो कई बच्चों को अपना शिकार बना चुके थे ,वहीं अब हमीरपुर जनपद में भी जंगली जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है।दो दिनों पहले जहाँ जनपद के मौदहा में लोमड़ी ने एक महिला और एक बच्ची को काट लिया था वहीं अब शनिवार–रविवार की रात दरम्यान बिवांर थाना क्षेत्र के पाटनपुर गाँव में लकड़बग्घों के झुंड ने पशुबड़ा में हमला कर 25 भेड़ें मार डालीं।पशुपालक जयवीर पुत्र रामनारायण पाल ने बताया कि घटना रात लगभग एक या दो बजे की होगी जब लकड़बग्घे वहां आए ,क्योंकि रात लगभग बारह बजे तक वह खुद जागता रहा था।बताया कि उसके पास लगभग बच्चों समेत कुल पचास भेड़ें थीं जिनमें से बीती रात लकड़बग्घों ने 25 भेड़ें मार डालीं।


बताया सुबह लग हग चार बजे जब वह जागा तो मरी हुई भेड़ों के शव इधर-उधर क्षत-विक्षत पड़े मिले ,किसी का पेट फटा था ,किसी की गर्दन तो किसी के पैर कटे अलग पड़े थे।बताया कि  थोड़ी देर बाद गांव के अन्य मुहल्लों से लोग आकर बताने लगे कि उसकी भेड़ें गाँव के भीतर घूम रहीं हैं।पीड़ित पशुपालक ने बताया कि उसने गाँव और आसपास ढूंढ कर अपनी भेड़ें इकट्ठी कीं लेकिन अभी भी उनके बारह बच्चे नहीं मिले हैं।कहा कि बच्चों समेत कुल 37 भेड़ों का नुकसान हुआ है ,जिनकी कीमत लगभग दो लाख आँकी है।घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने घटना स्थल जाकर जाँच की।टीम में पहुँचे वन विभाग ,मौदहा रेंज के सेक्शन अधिकारी तौहीद अहमद से फोन पर बात हुई जिन्होंने बताया कि घटना स्थल पर जो पैरों के निशान पाए गए हैं उनसे लगता है कि एक से अधिक लकड़बग्घों के झुंड ने हमला किया होगा।बताया कि गाँव के बाहर बने उस पशुबाड़ा से कुछ दूरी पर ग्रामपंचायत की भूमि पड़ी है जिसमें काफी घने पेड़ खड़े हैं जो जंगल जैसे हैं।कहना है कि हो सकता है अधिक बरसात होने के कारण वन क्षेत्र में पानी भरने से जंगली जानवर इधर-उधर भटककर आ गए हों कहा वैसे भी वन क्षेत्र में बढ़ते इंसानी अतिक्रमण से वन्य पशु बस्तियों में घुस रहे हैं।



सेक्शन अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की टीम गाँव में बराबर रहेगी और आसपास क्षेत्र में जंगली जानवरों की ढूंढकर ,पकड़कर उन्हें दूरस्थ जंगलों में छोड़ा जाएगा और मेरी हुई भेड़ों का पोस्टमार्टम कराता जाएगा।वहीं बिवांर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने भी पाटनपुर गाँव पहुंचकर लोगों को लाठी-डंडों को लेकर सतर्क रहने को कहा साथ ही कोई घटना की आशंका होने पर सूचित करने के निर्देश दिए।वहीं दोपहर लगभग दो बजे कमिशनर ,डीआइजी ,डीएम घनश्याम मीणा और पुल्स अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा।लोगों को निर्देश दिए कि रात के समय अलग-अलग समूहों में रखवाली करें और बच्चों को रात के समय घर से न निकलने दें घरों के दरवाजे बंद रखें।अधिकारियों के जाने के बाद वन विभाग की टीमें लकड़बग्घों को तलाशने में जुटीं।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *