Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
हमीरपुर यूपी -: नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीना कार्यभार संभाला
- Mohammad Amir
- 15 Sep, 2024
हमीरपुर जिले में नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कोषागार पहुंचकर कार्यभार संभाला किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचा कर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन में पारदर्शिता तथा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को तहसील व ब्लाक स्तर पर ही निस्तारण करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है अतः इसको सुनिश्चित किया जाएगा।
नवागत जिलाधिकारी घनश्याम मीना वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं l जिलाधिकारी के रूप में उनकी यह पहली पोस्टिंग है इससे पहले वह नगर आयुक्त फिरोजाबाद के पद पर कार्यरत थे। वह मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकर नगर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह मूल रूप से राजस्थान के निवासी हैं इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य कोषाधिकारी ,समस्त एसडीएम / डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







