:
Breaking News

हमीरपुर यूपी -: धूमधाम से मनाया गया मुहम्मद साहब का जन्मदिन ईद ए मिलाद-उन-नबी का त्योहार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर यूपी-:ईद-ए-मिलाद-उनबी का पर्व पूरे जनपद में आज मुस्लिम समुदाय द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस्लाम धर्म में हर साल रबी उल अव्वल महीने की 12 तारीख को मिलादुन्नबी को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस त्योहार को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है। त्योहार के पर्व पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगम्बर के निर्देश व अनुसरण पर मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज अदा की। कहा जाता हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह की रहमत बरसती है। साथ ही इस दिन लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-ए-नबी की शुभकामनाएं भी देते हैं। जो लोग दोस्तों और रिश्तेदारों से नहीं मिल पा रहे हैं, तो उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ईद-ए-मिला-उन-नबी के मौके पर इन संदेशों से मुबारकबाद दे रहे हैं।



इस अवसर पर शहर की सद्भावना और प्रेम का अनुश्रवण करते हुए हिन्दू भाईयों ने गले मिल कर मुबारकबाद दी तथा शहर के सोशल वर्कर्स तथा समुदाय के लोगों ने हर चौराहे उन मोहल्ले पर पानी शरबत लंगर का इंतजाम भी किया गया।



प्रशासन व पुलिस का चुस्त इंतजाम रहा



 इस मौके पर इस प्रशासन का चुस्त इंतजाम रहा तथा पुलिस जुलूस के साथ-साथ व्यवस्था बनाए रखी और दोनों समुदाय ने आपकी भाईचारे और प्रेम के साथ ही बहुत ही शांति पूर्वक एवं अमन से पैगंबर मोहम्मद साहब के संदेशों को अमल करते हुए शांतिपूर्वक जुलूस ए मोहम्मदी निकला तथा पूर्व संध्या पर शहर के सभी मस्जिदों व मुस्लिम मोहल्ले में चरागा व रोशनी का इन्तजाम रहा ।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *