Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur (UP)- सपाइयों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
- Mohammad Amir
- 24 Sep, 2024
सरीला(हमीरपुर)मंगलवार को सपा नेत्री राजपूत चंद्रवती वर्मा की अगुवाई में 1 दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सरीला को बारिश से हुए नुकसान के संबंध में ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में बरसात के कारण गिरे घरों के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जाने एवं खराब फसलों का मुवावजा,जलभराव के कारण महामारी रोकने हेतु दवा का छिड़काव कराने सहित जलभराव के कारण खाने पीने का सामान बरबाद होने वाले लोगों को फ्री राशन दिलाने आदि की मांग की है. इस दौरान महिला सभा जिला अध्यक्ष नीलम यादव, विधानसभा अध्यक्ष गोकुल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मनप्यारे निषाद, वरिष्ठ नेता यशेंद्र सिंह राजपूत, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष सरीला बृजेंद्र सिंह यादव, गोहाँण्ड ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राजपूत, जिला सचिव सचिन वर्मासहित अंकित यादव ,जयपाल राजपूत, लालाराम यादव , आयुष बर्मा सहित समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे.
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







