:
Breaking News

Hamirpur (UP)-उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में बैठक सम्पन्न

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर 30 सितम्बर 2024

  जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकर कक्ष में संपन्न हुई।


    बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के किसानों को रबी सीजन हेतु विभिन्न प्रकार के उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे ,इसके लिए पहले से ही कृषि व सहकारिता विभाग द्वारा तैयारी कर ली जाएं। सहकारिता विभाग की सभी सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि किसानों को उनकी जरूरत के समय तत्काल उर्वरक मिल सके। कहा कि गत वर्षो के डेटा के अनुसार सप्ताह में कितनी उर्वरक किस किस केंद्र में आवश्यकता पड़ी थी उसके अनुसार एक फ्लो चार्ट बना लिया जाए। कहा कि उर्वरक के वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही / अनियमितता नहीं होनी चाहिए अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उर्वरक वितरण शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाएं।


इस दौरान सीडीओ चंद्र शेखर शुक्ला, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *