:
Breaking News

Hamirpur (UP) जिलाधिकारी ने कुछेछा स्थित खेत में उपज के अनुमानों के लिए स्वयं की क्रॉप कटिंग

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर-शासन के निर्देशानुसार कृषि उपज के अनुमानों का आकलन करने एवं उत्पादकता के ऑकड़ों के संकलन हेतु आज जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना ने मुख्यालय के कुछेछा स्थित श्री राजाराम पुत्र गजराम के तिल के खेत में जाकर किसान की मौजूदगी में स्वयं हंसिये से क्राप/ फसल की कटाई की ।


यह क्रॉप कटिंग गाटा संख्या 40 में की गई है।
क्राप कटिंग प्रयोग CCE Agri App/ सीसीई एग्री एप के माध्यम से सम्पन्न कराया गया।

   इस मौके पर जिलाधिकारी ने किसान से कृषि कार्यों के संबंध में जानकारी ली गई तथा जिलाधिकारी ने किसानों को वर्ष में एक से अधिक फसल लेने हेतु प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में किसान बन्धु एक से अधिक फसल कैसे उत्पादित कर सकते हैं, इसके लिए कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र ,उद्यान विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा कार्य योजना / रणनीति बनाई जाए। 
  
     इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री सुरेश कुमार ,तहसीलदार हमीरपुर अनुभव चंद्रा, सहायक सांख्यकीय अधिकारी ,सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल किसान आदि उपस्थित रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *