Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Banda -बांदा पुलिस ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 02 Oct, 2024
Report by- यूसुफ खान (बांदा)
बांदा - (B9 News Network) -02 अक्तूबर यानी गांधी जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन में एसपी अंकुर अग्रवाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। पुलिस लाइन परिसर में एसपी अंकुर अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों का स्मरण किया।वही पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा की महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया ।एसपी ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा की इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं । पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







