:
Breaking News

Hamirpur UP -: पीआरडी जवान आया डेंगू की चपेट में

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर। क्षेत्रीय ग्राम बंडा निवासी एक पीआरडी जवान डेंगू की चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में उपचार करा रहा है। रविवार को हुई जांच में डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।


पीआरडी जवान के भाई पंकज तिवारी निवासी बंडा ने बताया कि उसका छोटा भाई राजेश तिवारी थाना बिवार में ड्यूटी कर रहा है, बुखार आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो जांच के बाद उसकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है, ग्राम बंडा में डेंगू से प्रभावित मरीज पाए जाने पर वहां के लोगों में हड़कंप मच गया है, लोगो ने वहां पर साफ सफाई के साथ कीटनाशक दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *