:
Breaking News

Hamirpur UP -छिरका गांव में दबंगों ने घर में आकर की मारपीट, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

मौदहा हमीरपुर।घर से बुला कर युवक को तीन लोगों ने पीटा बचाने आई बहिन के साथ भी मारपीट की पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन 


   

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरका निवासी नीलम पत्नी संतोष ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि बारह अक्टूबर को वह अपने पति के साथ घर में थी तभी गांव के कालीचरण, रामकृपाल और तुलसीराम ने घर आकर उसके पति को बुलाया और घर के बाहर गाली गलौज करते हुए डण्डों से पीटने लगे।पीड़िता ने बताया कि उसकी बहिन जयश्री बचाने आई तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *