:
Breaking News

Hamirpur UP -: मौदहा कोतवाली पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे सात लोगों को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर :–

              नवरात्रि और दशहरे के मौके पर अवैध रूप से पटाखा बेचकर भारी मुनाफा कमाने के उद्देश्य से जनपद में जगह-जगह अवैध रूप से पटाखों की दुकानें सजी हुई हैं , जिसके चलते पुलिस ने दशहरा के दिन सात लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन 

      क्षेत्र में दशहरे से लेकर दीपावली तक जमकर पटाखे बेचे जाते हैं जिसके लिए पटाखों की दूकान लगाने के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय से हर साल लाईसेंस निर्गत कर कस्बे से बाहर खुले स्थान पर पटाखों की दूकान लगाने की अनुमति दी जाती है लेकिन पटाखों की अवैध बिक्री के कारण लोग लम्बा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से जगह जगह अवैध रूप से पटाखों की बिक्री की जाती है।वहीं मौदहा कोतवाली पुलिस ने कस्बे के मराठीपुरा में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अशोक शिवहरे, अश्विनी गुप्ता,राजेश कुमार गुप्ता, नाथूराम गुप्ता,दिनेश चंद्र शिवहरे, राजाबाबू,सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद किया गया है जो कस्बे सहित क्षेत्र की अन्य दूकानों में सप्लाई किया जाना था।पकड़े गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धाराओं 5/3 बी 2 का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *