:
Breaking News

Hamirpur UP - कस्बा बिवांर में युवक को हुआ डेंगू ,कानपुर में भर्ती

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

बिवाँर(हमीरपुर)–

                           डेंगू का प्रकोप अभी भी कस्बा बिवाँर में थमा नहीं है।बीते दिनों कस्बा के पठकाना मुहल्ला निवासी ईशान जोशी (9)पुत्र प्रकाश की डेंगू से मौत हो गई थी ,वहीं अब कस्बा के बँधी मुहल्ला में डेंगू का एक नया मामला सामने आया है।

विज्ञापन 


   

              अब बँधी मुहल्ला निवासी पिंटू यादव (26)पुत्र जयकरन यादव को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।जयकरन यादव ने बताया कि उनके पुत्र को बीते तीन दिनों से तेज बुखार आ रहा था जिसके उपचार के लिए वह कस्बा के ही डॉक्टर की सलाह से एंटीबायोटिक और पैरासिटामोल लेता रहा ,लेकिन जब बुखार कंट्रोल नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे सीबीसी जाँच करवाने की सलाह दी ,जिसमें उसकी प्लेटलेट्स मात्र 28 हजार निकलीं और डेंगू की भी पुष्टि हुई।बताया डॉक्टर ने उसे तुरंत अच्छे अस्पताल ले जाने की सलाह दी।बताया कि अब वह कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती है और स्वस्थ्य है।बताते चलें कि बीते एक साल के भीतर कस्बा में डेंगू से तीन मौतें हो चुकीं हैं।बीते साल 2023 माह सितंबर में कस्बा के उदयभान नगर निवासिनी रश्मि मलिक वर्मा (पंचायत मित्र)और दो सप्ताह के भीतर ही इसी मुहल्ले की एक अन्य लड़की रामाशीष वर्मा की पुत्री भी डेंगू से मार चुकी है ,वहीं बीते दो अक्टूबर को पठकाना का ईशान जोशी भी डेंगू से अपनी जान गँवा चुका है।मौत की घटनाओं के बाद स्वास्थ्य विभाग संक्रमित घरों और मुहल्लों में जाकर छिड़काव तो कर देता है और पोस्टर भी चिपका दिए जाते हैं ,लेकिन इसका कोई स्थायी हल ढूंढ पाने में अभी भी असमर्थ दिख रहा है ,जिसका व्यापक असर दिखाई दे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *