:
Breaking News

Hamirpur UP -: चरवाहे की मौत से नाराज परिजनों ने शव रख कर बांदा मार्ग में लगाया जाम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर हमीरपुर। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के टेढ़ा गांव में मार्ग दुर्घटना में चरवाहे व दो भैंसों की मौत हो गई थी। मामले में नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से बांदा मार्ग पर पचखुरा मोड़ के पास जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर रोडवेज बसों सहित अन्य वाहन फंस गए। ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। साथ ही, डीसीएम का नंबर खोज कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

सूचना पर सदर एसडीएम व सीओ सदर मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर जाम खुलवाया। टेढ़ा निवासी हरीप्रसाद पाल (40) शुक्रवार को भैंस चराकर खेतों से घर वापस आ रहा था। तभी शाम करीब छह बजे बांदा रोड पर पचखुरा मोड के निकट तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे व उसकी भैंसों को जोरदार टक्कर मार दी थी। इससे एक भैंस की मौके पर मौत हो गई थी।

Advertisement


वहीं, दूसरी की मौत रात में हो गई। चरवाहे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया था। यहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को गांव लाया गया, लेकिन घटना करने वाली डीसीएम का नंबर पता न चलने से नाराज परिजनों ने सुबह साढ़े सात बजे ग्रामीणों के सहयोग से बांदा मार्ग पर पचखुरा मोड़ के पास रखकर जाम लगा दिया।
करीब तीन घंटे फंसे रहे वाहन जाम की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह जाम हटाने को तैयार नहीं हुए है। इस पर एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक व सीओ सदर राजेश कमल मौके पर पहुंचे और परिजनों को सरकार द्वारा हर संभव मदद दिलाई जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम लगने से करीब तीन घंटे वाहन फंसे रहे।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *