Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
Hamirpur UP -: संदिग्ध परिस्थितियों के चलते राजस्व कर्मी के 14 वर्षीय पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Mohammad Amir
- 09 Nov, 2024
हमीरपुर ब्यूरो-
राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 14 वर्षीय एक किशोर ने चद्दर के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक किशोर के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के अनुसार राठ कस्बे के पठानपुरा इलाके में तहसील के पीछे रहने वाले 14 वर्षीय किशोर मनीष पुत्र रामप्रताप ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने मकान की दूसरी मंजिल में चद्दर के फंदे पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब किशोर मनीष के परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मृतक किशोर मनीष राठ नगर के एक इंग्लिश मीडियम विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। तथा वह मोबाइल और लैपटॉप पर पब जी गेम खेलने का लती था। जो कि अपने पीछे मां उमा देवी के अलावा बड़े भाई हनी और अभिषेक सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता हुआ छोड़ गया है। मृतक किशोर के पिता रामप्रताप ने बताया कि वह राठ तहसील में बतौर राजस्व कर्मी के पद तैनात हैं तथा उनका 14 वर्षीय पुत्र मनीष दिन-रात मोबाइल और लैपटॉप पर पब जी गेम खेलता रहता था। बताया कि पब जी गेम की लत की वजह से ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है तथा परिजनों ने मृतक किशोर के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







