:
Breaking News

Hamirpur UP -: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव की धूम

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

सुमेरपुर।ग्राम कैथी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को कथा वाचिका मीनाक्षी तिवारी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मार्मिक कथा श्रवण कराई गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रीकृष्ण जन्म के इस प्रसंग का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस विशेष अवसर पर नंदोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया।
कथा के दौरान मीनाक्षी तिवारी ने श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी कठिन परिस्थितियों, कंस के अत्याचार और वासुदेव-देवकी के त्याग की कथा सुनाई, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। श्रीकृष्ण के जन्म की घोषणा होते ही पूरा मंडप "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने बधाई गीत गाए गए 
 भक्तों ने अपने आराध्य श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाते हुए नृत्य किया और फूलों की वर्षा की। कथा स्थल को रंग-बिरंगे फूलों और दीपों से सजाया गया था, जिससे चारों ओर का माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया, इस अवसर पर कथा के आयोजक ग्राम प्रधान अरिमर्दन सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *