:
Breaking News

Hamirpur UP -: दो सप्ताह पूर्व लीकेज गैस सिलेंडर की चपेट में आए अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                         जनपद के जरिया थाना के ग्राम कैमोखर में बीते एक पखवाड़ा पूर्व लीकेज गैस सिलेंडर में आग लगने से किसान पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जरिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत पर स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
जरिया थाने के कैमोखर गांव निवासी उचित कुमार ने बताया कि उसके पिता पास तीन बीघा जमीन है। वह तीन भाई राजू, देवीसिंह है। बताया कि वह व उसका सबसे छोटा भाई देवीसिंह बाहर एक कंपनी में काम रहते हैं। घर पर पिता व 50 वर्षीय भाई राजू रहते थे। बताया कि विगत 30 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे राजू घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। तभी लीकेज सिलेंडर में आग लग गई। आग से राजू गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी गोहांड ले गए। गोहांड से मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया। उरई से झांसी और झांसी से ग्वालियर रेफर कर दिया। जिसकी बीते शनिवार को डॉक्टरों ने घर जाने के लिए बोल दिया। आज रविवार की सुबह उसके भाई ने घर पर दम तोड़ दिया। मृतक के भाई उदित कुमार ने बताया कि राजू पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। मृतक अविवाहित था। जरिया थाना प्रभारी निरीक्षक भरत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *