:
Breaking News

Hamirpur UP -: लोडर ने बाइक के पास खड़े युवक को मारी टक्कर ,कानपुर रिफर

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

हमीरपुर ब्यूरो :–
                         जनपद के बिवाँर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे रोड़ किनारे खड़ी बाइक स्टार्ट करते समय तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी ,जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।ललपुरा थाना क्षेत्र के स्वास खुर्द निवासी
राजेश पुत्र नत्थू वर्मा ने थाना बिवाँर में तहरीर देकर बताया कि रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे उसका भाई प्रमोद खेत का पलेवा करके घर लौट रहा था।बताया खेत से निकलने के बाद वह जैसे ही रोड किनारे खड़ी अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा ,उसी दौरान हमीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ़्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी ,जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।जानकारी मिलने पर परिजनों घटना स्थल पहुंचकर एम्बुलेंस द्वारा छानी सीएचसी ले गए वहां से प्राथमिक उपचार करके सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया ,लेकिन हाल क्रिटीकल होने की वजह से कानपुर रिफर कर दिया गया।थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि लोडर थाना ओरिसर में खड़ा करा लिया गया है ,ड्राइवर नहीं मिला।बताया तहरीर के आधार पर मोटर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।


https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *