:
Breaking News

Kanpur - ऑफलाइन टेंडर में हो रही धांधली, सरकार की नीतियों का हो रहा बंटाधार

top-news
https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

कानपुर देहात (संवाददाता सूत्र) उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में ऑफलाइन टेंडर में जिसके पैच के कार्य की निविदा विभाग द्वारा निकाली गई जिसके टेंडर की अंतिम तारीख 26 10.2024 थी जिसमें वर्चस्व वाले लोग ने मनमानी तरीके से अपने बल का प्रयोग कर टेंडर को किसी अन्य को दिलवाना चाह रहे थे,

जिनके मार्गो का विवरण निम्नवत है जिसमें विकासखंड रसूलाबाद में लखनऊ इटावा मार्ग के दोनों और विभिन्न अवशेष मार्ग पर पैच मरम्मत का कार्य होना था तथा दूसरा 
 विकासखंड रसूलाबाद में राज्य मार्ग संख्या 114 के बाई तरफ विभिन्न अवशेष मार्गो पर मरम्मत का कार्य होना था इसके साथ ही 
तीसरा विकासखंड रसूलाबाद में राज्य मार्ग संख्या 114 के दाएं ओर विभिन्न अवशेष मार्गो पर पैच मरम्मत का कार्य भी था 
जिसको मनमाने तरीके से ऑफलाइन टेंडर कराकर किसी अन्य ठेकेदार को टेंडर नहीं डालने दिया जा रहा है जबकि ये निविदा कोई भी ठेकेदार डाल सकता है, लेकिन इनके सामने कोई भी व्यक्ति टेंडर डालने का प्रयास करता है तो उसे धमकी देकर डरा धमकाके भगाने का प्रयास किया जाता है यदि ऐसा ही चलता रहा तो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में उनकी पारदर्शी नीतियों का उलंघन किया जा रहा है

https://maannews.acnoo.com/public/frontend/img/header-adds/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *