Breaking News
Hamirpur UP -: मुस्करा ब्लाक के सिवनी गांव में बाढ़ और भारी बारिश के बावजूद 167 मजदूरों ने की मजदूरी
Hamirpur UP -: कलेक्ट्रेट स्थित डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न।
Hamirpur UP -:गणेश सिंह विद्यार्थी उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के जिला संयोजक बनाए गए
Hamirpur UP -खाद की कमी से किसानों में हाहाकार, लंबी लाइनों में इंतजार के बावजूद खाली हाथ लौटे किसान
छात्रा के स्कूल बैग में निकला नाग सांप, मचा हड़कंप
- SADDAM HUSEN Editor in Chief
- 21 Sep, 2024
गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखंड के खामभठा में रहने वाली 5वीं क्लास की छात्रा हर रोज की तरह आज भी 6 किलोमीटर का सफर तय कर अपने स्कूल पहुंची। स्कूल पहुंचकर जैसे ही उसने अपना बस्ता खोला उसमे बैठे नाग सांप को देखकर वह चिल्ला पड़ी। सांप की बात सुनकर स्कूल में भी हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में स्कूल के शिक्षकों बैग को क्लासरूम से बाहर निकाला। दरअसल, मैनपुर विकासखंड के नाउमुड़ा में संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने स्कूल आई 5वीं की छात्रा के स्कूल बैग से कोबरा नाग का बच्चा निकला है। छात्रा को इस बात का अंदाजा भी नहीं था की वह जहरीले सर्प को अपने पीठ पर लादकर स्कूल पहुंच गई थी। छात्रा इस खतरे से बिलकुल अनजान थी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *







